फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी में खराब हुई एचआरटीसी बस, यात्री परेशान

Thu, 03 Sep 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
अवाहदेवी में खराब सरकारी बस से लग रहा हल्का जाम। संवाद
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। बुधवार को अवाहदेवी में एचआरटीसी की बस अचानक खराब हो जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बस का फैन बेल्ट टूटने के कारण वह निर्धारित रूट पर आगे नहीं जा सकी।
विज्ञापन

सड़क पर बस खड़ी होने से कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही। यह बस सुबह करीब 8:30 बजे अवाहदेवी से वाया बगवाड़ा हमीरपुर रूट पर चलती है। तकनीकी खराबी के कारण स्कूली बच्चों समेत अन्य यात्रियों को काफी देर इंतजार करना पड़ा।
कई यात्रियों ने वैकल्पिक साधनों का सहारा लिया, जबकि कुछ बस के ठीक होने की प्रतीक्षा करते रहे। स्थानीय लोगों ने एचआरटीसी प्रबंधन से बसों की नियमित तकनीकी जांच और समय पर मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मेकेनिक को बस की मरम्मत के लिए भेज दिया है। जल्द ही बस ठीक हो जाएगी। -राहुल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें