फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPTU Hamirpur: अभ्यर्थियों के लिए राहत, प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल तक बढ़ी

Mon, 20 Apr 2026 01:21 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 22 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है। अब अभ्यर्थी 22 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। पहले आवदेन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल थी। अभी तक प्रवेश परीक्षा के लिए 7,500 से अधिक अभ्यर्थियों के आवेदन आ चुके हैं। जिसमें बीटेक के लिए 4,200 और बी फार्मेसी के लिए लगभग 2,400 अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन किया है। इसके अलावा अन्य विषयों के लिए आवेदन आए हैं।

विज्ञापन


तकनीकी विवि की प्रवेश परीक्षा नौ व दस मई को आयोजित की जाएगी। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि इस बार कॉमन एंट्रेंस टेस्ट नौ व दस मई को आयोजित किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा नौ मई को सुबह के सत्र में नौ से ग्यारह बजे तक बीएससी एचएम एंड सीटी/बीएचएमसीटी और एमएससी पर्यावरण विज्ञान की प्रवेश परीक्षा होगी।

वहीं, दस मई को सुबह के सत्र में नौ से 11 बजे तक एमएससी भौतिक विज्ञान, नौ से सवा 12 बजे तक बीटेक व बी फार्मेसी की प्रवेश परीक्षा होगी। दस मई को ही सायं के सत्र में दो से चार बजे तक एमसीए, एमबीए और एमबीए पर्यटन की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने और उपरोक्त विषयों में प्रवेश के लिए पात्रता सहित अन्य जानकारी तकनीकी विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर जारी प्रारूप में अभ्यर्थी देख सकते हैं। जल्द ही अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें