फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPRCA: ट्रेनी ग्रुप इंस्ट्रक्टर भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 12 अभ्यर्थी चयनित

Wed, 25 Mar 2026 06:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

 निदेशालय तकनीकी शिक्षा व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण हिमाचल प्रदेश में ग्रुप इंस्ट्रक्टर के 12 पदों को भर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य चयन आयोग ने पोस्ट कोड 24001 ट्रेनी ग्रुप इंस्ट्रक्टर का अंतिम भर्ती परिणाम घोषित कर दिया गया है। अब निदेशालय तकनीकी शिक्षा व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण हिमाचल प्रदेश में ग्रुप इंस्ट्रक्टर के 12 पदों को भर दिया जाएगा। 12 पदों के लिए कुल 1,559 आवेदन आयोग को आए थे।

विज्ञापन


949 अभ्यर्थियों ने सीबीटी परीक्षा दी थी। मेरिट और सीबीटी स्क्रीनिंग टेस्ट में 39 अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए बुलाया था। अब 39 में से 12 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि पोस्ट कोड 24001 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है और आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। 12 अभ्यर्थी चयनित किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें