एचपीसीए के पदाधिकारी नरेंद्र अत्री खिलाड़ियों को क्रिकेट किट वितरित करते हुए।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए अच्छे प्रशिक्षण के साथ-साथ अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाना एचपीसीए की प्राथमिकता है। यह बात एचपीसीए सदस्य और भाजपा सह प्रवक्ता नरेंद्र अत्री ने हमीरपुर क्रिकेट अकादमी में एचपीसीए की ओर से किट वितरित करने के दौरान कही। नरेंद्र अत्री ने कहा कि बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण ठाकुर की अगुवाई में प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अच्छा प्रशिक्षण और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
नरेंद्र अत्री ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने क्रिकेट के माध्यम से हिमाचल प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान बनाई है। उनके प्रयासों से एक तरफ जहां हिमाचल को अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम मिले। वहीं, खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं और मंच मिला। हमीरपुर क्रिकेट अकादमी के कोच नरेश राणा ने बताया की हमीरपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं एचपीसीए के निदेशक प्रेम ठाकुर और जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव अनिल भाटिया के मार्गदर्शन में जिला में क्रिकेट गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।