फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन 25 हजार श्रद्धालुओं ने भरी हाजिरी

विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर में लाइनों में लगे श्रद्धालु। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिझड़ी (हमीरपुर)। प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में एक माह तक चलने वाले चैत्र माह मेले मंगलवार को धार्मिक परंपरा के साथ संपन्न हो गए। मेले के आखिरी दिन मंगलवार को 25 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेका। कोरोना महामारी के दौरान इन मेलों का सफल आयोजन करवाना भी प्रशासन के लिए चुनौती बना रहा। पूरा माह बाबा के दरबार में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी और श्रद्धालुओं के सैलाब में सामाजिक दूरी का पालन करवाना संभव नहीं था। बाबा के प्रति आस्था कोरोना पर भारी पड़ी।
मंगलवार को बैशाखी पर्व होने के साथ-साथ श्रद्धालु काफी संख्या में पहुंचे। ज्यादातर श्रद्धालु नंगल से भाखड़ा फिर नाव में सवार होकर बछरेटू पहुंचे। वहां पर स्नान करके शाहतलाई और फिर शाहतलाई से 5 किलोमीटर की चढ़ाई चढ़कर बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध पहुंचे। मंदिर अधिकारी कृष्ण कुमार ठाकुर का कहना हैै कि चैत्र माह मंगलवार को पूरा हो गया। श्रद्धालुु बैसाखी के चलते भी काफी संख्या में बाबा के दरबार पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
विदेशी मुद्रा भी अर्पित
पूरे चैत्र माह मेलों के दौरान मंदिर में चार करोड़ 67 लाख का चढ़ावा चढ़ा। इसमें तीन करोड़ श्रद्धालुओं नगद और अन्य दान के रुप में प्राप्त हुआ। वहीं, 167 ग्राम सोना, 3100 ग्राम चांदी भी श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में अर्पित की। विदेशी मुद्रा में 200 पाउंड, 27828 यूएस डॉलर, 1275 यूरो, 545 कनाडा डॉलर, 100 ऑस्ट्रेलियन डॉलर, 3544 दीरहम, कतर के 120 रियाल, साऊदी के रियाल 15, न्यूजीलैंड डॉलर 25, कुवैत के 10 दीनार, ओमान के 5 रियाल और सिंगापुर के ड़ॉलर भी चढ़ाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें