फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरक्वाड़ी में रिहायशी मकान की दीवार गिरी

Sun, 07 Aug 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारी बारिश के कारण ग्राम पंचायत सधरियाण के तरक्वाड़ी गांव में रविवार सुबह प्रकाश चंद के मकान का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया। पंचायत उपप्रधान संजीव कुमार ने बताया कि सुबह करीब दस बजे प्रकाश चंद की पत्नी मकान की ऊपरी मंजिल में खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक तेज बारिश के कारण मकान की दीवार बाहर की ओर गिर गई।
विज्ञापन


हादसे के समय परिवार के सदस्य भी ऊपरी मंजिल में ही थे। ग्राम पंचायत प्रधान ने बताया कि दीवार के बाहर की ओर गिरने से जान माल का नुकसान होने से बच गया। प्रधान ने बताया कि यह परिवार बीपीएल सूची में आता है। इस बात की जानकारी हल्का पटवारी को दे दी गई है। उन्होंनेे सरकार व प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता राशि देने की मांग की है।

उधर, तहसीलदार संजय कुमार का कहना है कि हल्का पटवारी को मौके पर पहुंचने के आदेश दे दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें