फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज में स्लेटपोश मकान जमींदोज

विज्ञापन
भोरंज में गिरा स्लेटपोश मकान। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल के अंतर्गत भोरंज में एक बीपीएल परिवार का मकान गिर गया है। प्रधान ग्राम पंचायत भोरंज गरीब दास ने बताया कि तुलसी राम पुत्र पंजकु राम गांव बुल्हा भोरंज डाकघर और तहसील भोरंज का स्लेटपोश दो कमरों का रिहायशी मकान शुक्रवार को देर शाम जमींदोज हो गया। जिससे लगभग 2 लाख का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

मकान गिरने के समय सभी सदस्य घर के बाहर थे। अब गरीब परिवार के सिर से छत छिनने से उन्हें रहने का कोई ठिकाना नहीं है। हालांकि, एसडीएम कार्यालय से गरीब परिवार को टेंट लगाने के लिए तिरपाल दिया गया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने पटवारी को नुकसान का आकलन करने के लिए कहा है ताकि, गरीब परिवार को उचित सहायता मिल सके। उधर, ग्राम पंचायत प्रधान गरीब दास ने बताया कि नए मकान के लिए पैसे स्वीकृत करवाना पंचायत की प्राथमिकता है। पंचायत गरीब परिवार की हर संभव सहायता करेगी। इस बारे में तहसीलदार अमर सिंह ने बताया कि गरीब परिवार को रहने के लिए तिरपाल दे दिया है। पटवारी के आकलन के बाद सहायता राशि भी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें