फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी मकान की दीवार गिरी, जर्जर हुआ भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की मुंडखर पंचायत के वार्ड नंबर तीन में धनी राम के रिहायशी मकान की एक दीवार अचानक गिरने से पूरा मकान जर्जर हो गया। इससे पीड़ित परिवार के तीन सदस्यों को सिर छुपाने के लिए जगह नहीं रही है। पंचायत प्रतिनिधि धनी राम पुत्र नुरातू राम गांव बगवाड़ ने कहा कि उसके पास एक कमरे वाला मकान था। उसकी पीछे से एक दीवार अचानक पूरी तरह से गिर गई। उस समय परिवार के सदस्य घर के अंदर सोए हुए थे। मकान की दीवार गिरने के बाद सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकले। उन्होंने कहा कि वह न तो बीपीएल में है और न मकान बनाने के लिए कोई पैसा मिला है।
विज्ञापन

मकान की एक दीवार गिरने से सारा मकान जर्जर हो गया है अब वह और उनका परिवार पड़ोसियों के मकान में रहने का मजबूर हो गया है। नुकसान की सूचना मिलते ही मुंडखर पंचायत प्रधान प्रकाश चंद, हलका पटवारी सुजाता शर्मा ने मकान की दीवार गिरने का मुआयना किया। मुंडखर पंचायत प्रधान प्रकाश चंद ने कहा कि धनी राम गरीब परिवार से संबंध रखता है और मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। मकान के गिरने से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। उन्होंने धनी राम को मकान बनाने के लिए जल्द से जल्द आर्थिक सहायता देने की जिलाधीश हमीरपुर से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें