फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सौर गांव में मकान गिरा, मलबे में दबी महिला को ग्रामीणों ने बचाया

Sat, 22 Aug 2026 02:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत सौर के सौर गांव में शुक्रवार सुबह राकेश कुमार का मकान गिर गया हादसे के दौरान घर के अंदर मौजूद उनकी पत्नी रीता कुमारी मलबे में दब गईं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला को चोट नहीं आई है, लेकिन मकान के अंदर रखा टीवी, अलमारी, बेड समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। राकेश कुमार ने बताया कि हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। वह घर के बाहर काम कर रहे थे, जबकि दोनों बेटियां स्कूल गई थीं और पत्नी घर के अंदर थीं।
दीवारें गिरने की आवाज सुनकर उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रीता कुमारी को मलबे से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर हल्का पटवारी, पंचायत प्रधान दुर्गा रानी और उपप्रधान अशोक कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पटवारी ने परिवार को फौरी राहत के तौर पर पांच हजार रुपये दिए। बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने भी मौके पर पहुंचकर परिवार को तिरपाल उपलब्ध करवाया। मकान क्षतिग्रस्त होने के कारण परिवार फिलहाल पड़ोसी के घर में रह रहा है।
विज्ञापन

वहीं, पंचायत प्रधान दुर्गा रानी ने कहा कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और प्रशासन से हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें