नादौन के तेलकड़ में आग से राख हुआ मकान
- फोटो : Hamirpur-HP
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के भूंपल के समीप तेलकड़ गांव में बुधवार को एक दो कमरों के मकान में आग लग गई। इससे मकान के भीतर रखा खाने का सामान, फर्नीचर और कपड़े आदि भी जल गए। इसके अलावा घर के समीप बंधी गाय भी जलकर मर गई है।
एसडीएम नादौन विजय कुमार ने कहा कि सूचना मिलने के बाद हलका पटवारी को मौके पर भेजा गया है। पीड़ित परिवार को 10,000 रुपये की फौरी राहत दी गई है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पीड़ित व्यक्ति की पहचान मोहर सिंह पुत्र हरिया के रूप में हुई है। मोहर सिंह ने बताया कि करीब एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान है।