फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल कर्मी को पीट-पीट किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। नादौन-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत रंगस में एक होटल कर्मी को तीन युवकों ने पीट-पीट कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। पीड़ित कर्मी के सिर से खून टपकता देख होटल के अन्य स्टाफ ने पुलिस में सूचना दी। जिसके बाद नादौन पुलिस थाना से पुलिस टीम होटल पहुंची। पुलिस ने पीड़ित को नादौन अस्पताल पहुंचा कर उसका उपचार करवाया।
विज्ञापन

पीड़ित होटल कर्मी की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है। मारपीट की यह घटना होटल में लगे सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हुई है। पीड़ित होटल कर्मी का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर सुमित नाम के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। होटल कर्मचारी के साथ किसी बात को लेकर मारपीट हुई, इसकी पुलिस छानबीन कर रही है। उधर, पुलिस थाना नादौन के प्रभारी प्रवीण राणा ने कहा कि पुलिस ने पीड़ित का अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सुमित नाम के एक युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें