हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज थाना के तहत 18 और 20 मई को जल शक्ति विभाग के एमटीएस वर्कर और तीन आरोपियों से चिट्टा बरामदगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दोनों मामले में पकड़े आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने होशियारपुर निवासी युवती निकिता सहित हिमाचल के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी आरोपी नशे की तस्करी की चेन में संलिप्त बताए जा रहे हैं। शुक्रवार को गिरफ्तार किए सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। यहां से आरोपियों को अदालत ने 26 मई तक पुलिस रिमांड में भेजा है। गाैर हो कि 18 मई को साहिल गौतम निवासी गांव तलाओ डाकघर फतेहपुरए तहसील सरकाघाट जिला मंडी को 5.3 ग्राम हेरोइन (चिट्टे) सहित पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
मामले में एक युवती और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को अदालत ने 26 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। मामले में हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।-भगत सिंह ठाकुर, एसपी हमीरपुर