हमीरपुर। उद्यान विभाग इस माह के अंत में सर्दियों में रोपे जाने वाले पौधों का आवंटन करेगा। विभाग ने 10 से 15 हजार पौधों की मांग भेजी थी। शीघ्र ही विभाग के पास इन पौधों की खेप पहुंच जाएगी और आवंटन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बागवान कृषि विक्रय केंद्रों से ये पौधे प्राप्त कर सकते हैं। बागवानों को वर्ष में दो बार फलदार पौधे कम कीमतों पर बांटे जाते हैं ताकि, बागवानों को पौधों के लिए अधिक कीमत न चुकानी पड़े। किसान सर्दियों के मौसम में आंवला, संतरा, हरड़, नींबू आदि के पौधे रोपित करते हैं। इसी को मद्देनजर रखते हुए किसानों के लिए ये पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे। किसानों को ये पौधे उपमंडल स्तर पर कृषि विक्रय केंद्रों में उपलब्ध होंगेे।
किसान इस माह के अंत तक पौधे खरीद सकते हैं। बरसात के मौसम में भी उद्यान विभाग ने 24 हजार के करीब फलदार पौधे बागवानों को उपलब्ध करवाए थे। उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. राम लाल संधू ने कहा कि इस माह के अंत तक किसानों को सर्दियों में रोपे जाने वाले पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे। बागवान विक्रयों केंद्रों से ये पौधे खरीद सकेंगे। इन पौधों में संतरा, नींबू, आंवला आदि उपलब्ध रहेंगे।