भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत तेज रफ्तार बाइक सवार ने राहगीर महिला को टक्कर मारकर घायल कर दिया। महिला ने तेज गति से बाइक चलाने और चालक पर टक्कर मारने का मामला दर्ज करवाया है।
नीना देवी पत्नी बलदेव सिंह गांव जाहू खुर्द डाकघर जाहू ने शिकायत दर्ज करवाई है कि मोटरसाइकिल सवार ने तेज रफ्तार व लापरवाही से उसे टक्कर मारी है। जिससे वह सड़क पर गिर गई और उसे चोट भी आई। जिसकी उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। एसएचओ भोरंज सीआर चौधरी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है।