फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 20 Jul 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा(हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के अंतर्गत ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जय किशन आयु 56 वर्ष निवासी बटूरडा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जय किशन भोटा में लंबे समय से ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात था। शनिवार सुबह वह रोजाना की तरह भोटा बाजार में ट्रैफिक ड्यूटी कर रहा था। वहीं, प्रारंभिक जाचं में यह पाया गया है कि उसने सल्फास की गोलियां निगली थीं।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 11:00 बजे जय किशन ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्होंने अपने बेटे को फोन पर इस संबंधी जानकारी दी। कुछ देर बाद उसका बेटा भोटा पहुंचा और पिता को एंबुलेंस में बैठाकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले गया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस सहायता कक्ष भोटा की प्रभारी निर्मला ठाकुर ने कहा कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें