फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: धीरड़ गांव में ढांक से गिरी बाइक, एक व्यक्ति की मौत

Sun, 20 Jul 2025 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत मझौह के अंतर्गत धीरड़ गांव के पास जंगली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कपिल देव (40 वर्ष), पुत्र बसंत राम, निवासी मझौह, डाकघर नगरोटा गाज़ियां, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बीती रात को कपिल देव अपनी मोटरसाइकिल पर भरेड़ी से डाडू सड़क पर जा रहा था। जैसे ही वह मझौह चौक के पास पहुंचा तो बाइक स्किड हो गई।
अनियंत्रित बाइक ढांक से गिरकर खैर के पेड़ से टकराई और कपिल के ऊपर गिर गई। इस कारण कपिल देव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही भोरंज थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है।
एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह एक सामान्य सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रही है। मामले की जांच जा रही है। इस दुखद घटना से गांव मझौह में शोक की लहर है। कपिल देव एक मेहनती और सामाजिक स्वभाव के व्यक्ति थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें