फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य शोभायात्रा के साथ होली मेले का समापन

विज्ञापन
सुजानपुर होली मेले के दौरान प्रदर्शनियों का अवलोकन करते परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। चार दिवसीय राष्ट्रस्तरीय होली महोत्सव सुजानपुर का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ने होली महोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा में भाग लिया। मुरली-मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना कर होली खेली गई और टमक बजाकर मेले के विधिवत समापन का संदेश दिया। इसके बाद मेला स्थल पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कुश्ती प्रतियोगिता के दंगल में पहुंचकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया और विजेताओं को गुर्ज व पुरस्कार राशि भेंट कर सम्मानित भी किया। कला मंच पहुंचने पर मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्याओं का विधिवत शुभारंभ किया। आखिरी सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड गायक ममता शर्मा ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर लोगों का मनोरंजन किया। दर्शकदीर्घा में उपस्थित लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जमकर लुत्फ उठाया। उपायुक्त एवं होली महोत्सव समिति के अध्यक्ष हरिकेश मीणा ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। दिन के समय विभिन्न खेल स्पर्द्धाओं का आयोजन भी यहां करवाया गया। जिनमें वॉलीबाल, कबड्डी और कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। कबड्डी प्रतियोगिता में महिला वर्ग की प्रतिस्पर्धा प्रथम बार इस वर्ष यहां आयोजित की गई। इसके अतिरिक्त रंगोली, बेबी शो व डॉग शो का भी आयोजन किया गया।
बाक्स:
कुश्ती में लुधियाना के सोनी पहलवान बने विजेता
होली महोत्सव में पहली बार महिलाओं की कुश्तियों का भी आयोजन किया गया। इसमें लुधियाना के सोनी पहलवान विजेता, जबकि जिला हमीरपुर के बणी के दीपक उप विजेता रहे। मुख्यातिथि ने विजेता पहलवान सोनी को पुरस्कार स्वरूप 18 हजार की नकद राशि तथा गुर्ज जबकि, उपविजेता पहलवान दीपक को 15 हजार की नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया। कबड्डी प्रतियोगिता में फाइनल मैच हमीरपुर बनाम नादौन विकास खंड की पुरुष टीमों के बीच खेला गया। जिसमें हमीरपुर विकास खंड की टीम विजेता, जबकि नादौन की टीम उप विजेता रही। इसी प्रकार वॉलीबाल प्रतियोगिता में भी जिला हमीरपुर के पांच विकास खंड सुजानपुर, हमीरपुर, टौणी देवी, भोरंज तथा नादौन की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भोरंज विकास खंड विजेता, जबकि हमीरपुर विकास की टीम उपविजेता रही। मुख्यातिथि ने कबड्डी तथा वॉलीबाल प्रतियोगिताओं की विजेता टीमों को 5100 रुपये तथा उप विजेता टीमों को 3100 रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें