फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मेसी और आईटीआई प्रशिक्षु को चिट्टे के साथ दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। भोरंज पुलिस ने मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान फार्मेसी और आईटीआई प्रशिक्षु से 103 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी जिला बिलासपुर के तहत घुमारवीं के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय आदित्य वशिष्ठ और 26 वर्षीय राहुल शर्मा घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। राहुल ने मंडी जिले के एक महाविद्यालय से फार्मेसी की पढ़ाई की है। जबकि, आदित्य आईटीआई से प्रशिक्षण हासिल कर रहा है। मंगलवार को पुलिस ने भोरंज के बडै़हर में नाका लगाया हुआ था। तभी हमीरपुर के डिडवीं टिक्कर की तरफ से एक मारुति कार आई। पुलिस ने कार को तलाशी के लिए रोका तो पुलिस को देख दोनों युवक घबरा गए। तलाशी के दौरान दोनों युवकों से 103.36 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस में मामला दर्ज करने के बाद बुधवार को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को 14 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इससे पहले भोरंज पुलिस ने बीते माह चिट्टे के दो केस, भांग का एक और 39 किलोग्राम डोडे अफीम का एक मामला पकड़ एनडीपीएस में मामले दर्ज किए थे। उधर, एसएचओ भोरंज कुलवंत सिंह ने कहा कि दो युवकों से पुलिस ने 103.36 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को 14 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें