हमीरपुर। एक से चार मार्च तक प्रस्तावित होली उत्सव की चारों सांस्कृतिक संध्याओं में लोक कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।
जिला भाषा अधिकारी संतोष कुमार पटियाल ने बताया कि इन चारों सांस्कृतिक संध्याओं के लिए लोक कलाकारों के ऑडिशन 20, 21 और 23 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से बचत भवन में शुरू होंगे। 20 और 21 को हमीरपुर, जबकि 23 फरवरी को अन्य जिलों के लोक कलाकारों के लिए ऑडिशन का आयोजन किया जाएगा। सभी आवेदकों को साथ अपने आधार नंबर, बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड का सही विवरण लाना होगा।