फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: केशु के फूलों से बने रंगों से होली उत्सव होगा रंगीन

विज्ञापन
हमीरपुर बाजार में होली नजदीक आते ही रंगो की खरीदारी शुरू हो गई है।संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर में होली उत्सव में गुलाल उड़ाने के लिए लोग काफी उत्साहित हैं। बाजारों में विभिन्न प्रकार के रंगों की खरीदारी कर रहे हैं। इस बार बाजार में लोग हर्बल में केशु के फूलों से बने हुए रंगों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। वहीं स्प्रे रंग भी युवाओं की पहली पसंद बना हुआ है।बाजार में 50 रुपये से लेेकर 1000 रुपये तक की पिचकारी उपलब्ध है। बाजार में कई कंपनियों के हर्बल रंग उपलब्ध हैं। इस बार बाजार में केशु के फूल आए थे। इन फूलों को बाल्टी में घोलकर रंग तैयार किया जाता है। रंग व्रिकेता होशियारपुर, यूपी, वृंदावन से होली के रंग लाए हैं।
विज्ञापन

विक्रेताओं नरेश ठाकुर, शाविन चंदेल, रिंकू आदि ने कहा कि कई ब्रांड के हर्बल रंग बेचे जा रहे हैं। प्रत्येक वर्ष बाजार में हर्बल रंगों को लेकर प्रतिस्पर्धा होती है। दुकानदार आपसी प्रतिस्पर्धा में हर्बल रंगों की ज्यादा खरीदारी करते हैं ताकि लोगों को हर्बल रंग उपलब्ध करवाया जा सके। इस बार होली 25 मार्च को है लेकिन हमीरपुर बाजार सहित जिलाभर के बाजारों में दुकानें होली को लेकर पूरी तरह से सज गई हैं। बच्चे दुकानों में जाकर पिचकारियों की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में बुलेट टैंक पिचकारी बच्चों को खूब पसंद आ रही है। इस पिचकारी में दो से तीन लीटर पानी एक बार में एकत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें