फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: होली उत्सव में दिखा भक्ति, लोक परंपरा और उत्साह का संगम

Tue, 03 Mar 2026 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
राष्ट्र  स्तरीय होली उत्सव में झमाकड़ा प्रस्तुत करती महिलाएं। स्रोत जनसंपर्क विभाग
विज्ञापन
ऐतिहासिक चौगान में 500 महिलाओं ने एक साथ प्रस्तुत किया झमाकड़ा
विज्ञापन


आओ नी सइंयों मंगल गाओ, कृष्ण ने बंसी बजाई हो की धुन पर भक्तिमय हुआ माहौल

विधायक कैप्टन रंजीत सिंह के साथ विभागीय अधिकारियों ने भी किया नृत्य

संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर(हमीरपुर)। ऐतिहासिक चौगान में आयोजित राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के दूसरे दिन सोमवार को भक्ति, लोक परंपरा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। आओ नी सइंयों मंगल गाओ, कृष्ण ने बंशी बजाई हो, मेरा छण मण करदा, नानू घर आया हो झमाकड़ेया की मधुर धुन पर 500 महिलाओं ने एक साथ पारंपरिक झमाकड़ा नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाओं ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर सामूहिक प्रस्तुति दी। जैसे ही भजन की स्वर लहरियां गूंजीं, पूरा चौगान तालियों और उत्साह से गूंज उठा। दर्शकों ने इस अनूठी प्रस्तुति की सराहना करते हुए इसे महिला शक्ति और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में विधायक कैप्टन रंजीत सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ स्वयं भी झमाकड़ा नृत्य में भाग लिया और महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। विधायक ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने बताया कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्देश्य नई पीढ़ी को लोक संस्कृति से जोड़ना है। इस दौरान लेमन रेस जूट बैग रेस प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें