फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 तक रखी जाए होली मेले की अवधि : शैलेंद्र

Mon, 30 Mar 2026 05:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर व्यापार मंडल ने प्रशासन से उठाई मांग
विज्ञापन


कहा, होली मेले के कारण स्थानीय कारोबारियों का कार्य हो रहा प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। व्यापार मंडल सुजानपुर ने प्रशासन से होली मेले की अवधि 31 मार्च तक रखने की मांग की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि पहली मार्च से शुरू हुए मेले के कारण अब स्थानीय व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
मेले के कारण दुकानदारों को दुकानों का मासिक किराया,जीएसटी एवं अन्य खर्च निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में व्यापारियों की सुविधा को लेकर मेले को समाप्त करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा प्रशासन ने होली मेले की अवधि 25 तक प्लाट खाली करने के निर्देश दिए थे लेकिन कारोबार में मंदी का हवाला देकर मेले में आए बाहरी कारोबारियों ने मेले को बैसाखी पर्व तक बढ़ाने की मांग की है। लेकिन अब मेले को 31 मार्च तक ही रखा जाना चाहिए ताकि स्थानीय कारोबारियों को भी किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा प्रशासन को निर्धारित समय अवधि के बाद मैदान को खाली करवाने, बिजली पानी की सुविधा बंद और पार्किंग की पर्ची भी नहीं काटी जानी चाहिए। संबंधित विषय पर व्यापार मंडल ने मेला अधिकारी सुजानपुर को पत्र दे दिया है। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समय के बाद भी प्रशासन ने मैदान को खाली नहीं करवाया जाता है तो व्यापार मंडल के सदस्य निजी तौर पर चौगान को खाली करवाने की कार्रवाई करेंगे और अपने प्रतिष्ठान बंद कर चाबियां प्रशासन को सौंप देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें