फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शिवरात्रि की सांस्कृतिक संध्या में भोले का गुणगान करेंगे हिमाचली गायक

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ मार्च को आदि योगी शिव धाम में होगी सांस्कृतिक संध्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। विकास खंड सुजानपुर के अंतर्गत आदि योगी शिव धाम दाड़ला में महाशिवरात्रि पर्व पर एक दिवसीय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इसमें हिमाचली गायक अमित मीतू और पार्श्व गायिका पूनम भारद्वाज भोले का गुणगान करेंगे। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। उप प्रधान जगन कटोच ने कहा कि महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आठ मार्च को आदि योगी शिव धाम प्रांगण में प्रात: विशेष शिव पूजा और आरती होगी।
विज्ञापन

इसके बाद तमाम कार्यक्रम आयोजित होंगे। भंडारा भी लोगों को वितरित किया जाएगा। इसके साथ-साथ एक दिवसीय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन करवाया जाएगा। हिमाचली गायक अमित मीतू और गायिका पूनम भारद्वाज शिव भोले का गुणगान करेंगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आदि योगी शिव धाम प्रांगण में पहुंचकर महाशिवरात्रि पर्व मनाएं और सांस्कृतिक संध्या का भी आनंद उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें