अंतिम परीक्षा शेड्यूल जारी करने के साथ ही सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को इसकी सूचना भी भेज दी गई है। प्रदेशभर में परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए कुल 38 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों में केंद्र अधीक्षकों की तैनाती भी कर दी गई है। इस बार विभिन्न यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के नियमित सेमेस्टर और री-अपीयर परीक्षाओं में करीब 29 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा नियंत्रक ने सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों के निदेशकों, प्राचार्यों और केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा के दौरान निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।