फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हिमाचल की टीम कोर्फबाल फेडरेशन कप के सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
देश में पहले नंबर की टीम बने रहने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं खिलाड़ी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली हिमाचल प्रदेश की टीम कोर्फबाल फेडरेशन कप में भी इस क्रम को बनाए रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है। हरियाणा राज्य के एमडी विश्वविद्यालय रोहतक परिसर में चल रहे तीन दिवसीय 21वें फेडरेशन कप के दूसरे दिन हिमाचल प्रदेश की टीम ने तीन मैच जीत कर अच्छे खेल का प्रदर्शन करके सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की बना ली है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश कोर्फबाल संघ के महासचिव बीआर सुमन ने बताया कि फेडरेशन कप में दो पूल बनाए गए हैं। ए पूल में हिमाचल प्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़ और पंजाब राज्य हैं, जबकि बी पूल में हरियाणा, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर व उत्तराखंड राज्य को रखा गया है। हिमाचल प्रदेश की टीम में पंजाब राज्य की टीम को 15-5 के अंतर से प्रथम जीत दर्ज की है। इसी तरह दूसरे मैच में छत्तीसगढ़ राज्य को 13-6 के अंतर से पराजित करके सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम ने केरल को 15-11 के अंतर से पराजित कर अपने पूल में सभी मैच जीत लिए हैं। हिमाचल प्रदेश की टीम के कप्तान यामिनी ने तीन, उप कप्तान दिनेश ने तीन, सारंग, सूरज, अभिनव, भूमिका, प्रियंका ने दो-दो गोल करके शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। फेडरेशन कप में भारत की आठ बेस्ट टीमों में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, केरल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र व उत्तराखंड राज्य के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हिमाचल प्रदेश टीम के कोच राहुल सुमन व राष्ट्रीय रेफरी विनोद ठाकुर का कहना है कि प्रदेश की टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता की भांति हिमाचल प्रदेश की टीम प्रथम स्थान पाने की ओर बढ़ रही है और जीत का क्रम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें