फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: जेओए आईटी के 234 पदों भर्ती के लिए आयोग ने मांगे आवेदन, जॉब ट्रेनी आधार पर होगी भर्ती

Thu, 22 Jan 2026 06:59 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की ओर से जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के 234 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू हो रही है। वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 फरवरी 2026 तय की गई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के 234 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। योग्य उम्मीदवारों 27 जनवरी से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 फरवरी 2026 तय की गई है।

विज्ञापन


आयोग की ओर से जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी में जॉब ट्रेनी के तौर पर ये भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 रुपये प्रतिमाह का मानदेय प्रदान किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी सुबह 10 बजे से शुरू होकर 27 फरवरी 2026 रात 12 बजे तक चलेगी। आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। 

चयन ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट, सीबीटी के आधार पर किया जाएगा। अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग गति अनिवार्य होगी। दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट से छूट दी जाएगी। आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है।  सामान्य वर्ग के लिए 84, ईडब्ल्यूएस 30, स्वतंत्रता सेनानी 3, अनुसूचित जाति (यूआर) 45, एससी (बीपीएल) 9, एससी (डब्ल्यूएफएफ) 3, अनुसूचित जनजाति (यूआर) 9, एसटी (बीपीएल) 3, अन्य पिछड़ा वर्ग (यूआर) 39 व ओबीसी (बीपीएल) के लिए 9 पद निर्धारित किए गए है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है। जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी. वहीं, आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


यह रहेगी योग्यता 
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि  अभ्यर्थी का जमा दो 2 पास या दसवीं के साथ आईटी/आईटीईएस में आईटीआई डिप्लोमा या कंप्यूटर इंजीनियरिंग/कंप्यूटर साइंस/आईटी में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें