सरकार ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित ब्याज दर सामान्य भविष्य निधि के साथ अन्य समान निधियों के अंशदाताओं के खातों में जमा राशि पर भी लागू होगी। यह दर तीन महीने की अवधि के लिए प्रभावी रहेगी। यानी कर्मचारियों को 7.1 फीसदी की सालाना दर के आधार पर तीन महीने का ब्याज मिलेगा। जीपीएफ सरकारी कर्मचारियों की दीर्घकालीन बचत का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसमें कर्मचारियों के वेतन से नियमित अंशदान जमा होता है।
इस जमा राशि पर सरकार की ओर से समय-समय पर निर्धारित ब्याज दिया जाता है। तीसरी तिमाही के लिए 7.1 फीसदी दर तय होने से कर्मचारियों को अपनी भविष्य निधि में जमा धनराशि पर इसी दर से ब्याज मिलेगा। वित्त विभाग ने इस प्रस्ताव को हिमाचल प्रदेश के राजपत्र में प्रकाशित करने के निर्देश भी दिए हैं। इसकी प्रतियां सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, जिला एवं सत्र न्यायाधीशों तथा महालेखाकार कार्यालय को आवश्यक कार्रवाई और जानकारी के लिए भेजी गई हैं।