संवाद न्यूज एजेंसी
भरेड़ी (हमीरपुर)। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में संभाग स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए।
अंडर-19 छात्रा वर्ग के फाइनल मुकाबले में हिमाचल संकुल पंजाब संकुल-2 को हराकर विजेता बना। अंडर-17 छात्रा वर्ग में भी हिमाचल संकुल ने पंजाब संकुल-2 को पराजित किया।
अंडर-14 छात्रा वर्ग के मुकाबले में हिमाचल संकुल ने जम्मू-कश्मीर संकुल-1 को हराकर जीत दर्ज की। अंडर-14 छात्र वर्ग में जम्मू-कश्मीर संकुल-1 ने हिमाचल संकुल को हराया। अंडर-19 छात्र वर्ग के फाइनल में पंजाब संकुल-2 ने जम्मू-कश्मीर संकुल-1 को हराकर जीत दर्ज की।
अंडर-17 छात्र वर्ग का फाइनल मुकाबला हिमाचल संकुल और पंजाब संकुल-2 के बीच बुधवार को खेला जाएगा। प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा। इसमें एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।