हिम आंचल पेंशनर्स संघ खंड इकाई बिझड़ी की मासिक बैठक में उपस्थित पेंशनर। स्रोत: संघ
बड़सर(हमीरपुर)। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ खंड इकाई बिझड़ी की सत्र 2025-27 की प्रथम बैठक शनिवार को सेन भक्त मंदिर परिसर मैहरे में हुई। खंड प्रधान नरेंद्र सिंह बन्याल ने की अध्यक्षता में हुई बैठक में मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष जताया गया।
बैठक का संचालन खंड महासचिव तोता राम जंजुआ ने किया। उन्होंने बैठक में उपस्थित सदस्यों को इकाई में चल रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। बैठक में जिला प्रधान केसी गौतम, जिला महासचिव शंभू राम जसवाल, संरक्षक परस राम ठाकुर, रवि दत्त शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में पेंशनरों की मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया।
पेंशनरों ने पेंशन संशोधन की बकाया राशि विशेष रूप से जनवरी, 2016 से 2022 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों के लंबित ग्रेच्युटी, लीव-एनकैशमेंट, कम्युटेशन आदि के संशोधित आर्थिक लाभ का भुगतान न हो पाने पर भी सरकार के प्रति रोष प्रकट किया। जिला प्रधान केसी गौतम ने उपस्थित सदस्यों को संघ की गतिविधियों व अन्य विभिन्न जानकारियां दीं।
जि़ला प्रधान ने 27 मई को जि़ला चुनाव के लिए डेलीगेटस की लिस्ट भेजने व चुनाव वाले दिन खंड पदाधिकारियों एवं डेलीगेटस की उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की। बैठक में अजीत सिंह चौधरी, हरवंश लाल शर्मा, बालकृष्ण जसवाल, तारा चंद वर्मा, जगन्नाथ धीमान, रत्न चांगरा, स्नेह लता आनन्द, ललिता शर्मा सहित अन्य पेंशनर शामिल हुए।