फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हेमराज अकेडमी ने जीता बास्केटबाल टूर्नामेंट

Wed, 25 Jun 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हेमराज मेमोरियाल बास्केटबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम मुख्यातिथि व अन्य के साथ। स्रोत : एसोसिएश - फोटो : kathua
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। हेमराज मेमोरियल बास्केटबाल एसोसिएशन की ओर से करवाया जा रहा तीन दिवसीय बास्केटबाल टूर्नामेंट संपन्न हो गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हेमराज अकादमी ने जय माता अवाहदेवी को 76-61 से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि सुजानपुर के विधायक रणजीत सिंह रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और नकद राशि देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 20 टीमों ने भाग लिया। मुख्यातिथि रणजीत राणा ने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की।
उन्होंने बताया कि खेल हमें अनुशासन सिखाता है। उन्होंने बास्केटबाल प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर आयोजकों को बधाई दी। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त प्रिंसिपल बलबीर सिंह, कृष्ण चंद, संजीव चौहान और एसडी शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें