फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: खरीफ सीजन में कृषि विभाग ने 3270 मिट्टी के नमूने किए एकत्रित

Wed, 25 Jun 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। खरीफ सीजन में मिट्टी के नमूने लेने का लक्ष्य कृषि विभाग ने पूरा कर लिया है। कृषि विभाग ने 3270 नमूने एकत्रित किए हैं। इनमें से 3100 के टेस्ट भी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

खेती की लागत कम करने एवं मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना शुरू की गई है। योजना के तहत इस साल जिला हमीरपुर में 6540 मिट्टी के नमूने लिए जाएंगे। हालांकि यह आंकड़ा पिछले साले के मुकाबले 916 अधिक है। पिछले साल 5624 मिट्टी के नमूने लिए गए थे। इस साल कुल एकत्रित 3270 नमूनों में से 3100 के टेस्ट कर लिए हैं। इनमें 2500 नमूनों की जांच रिपोर्ट मृदा स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से किसानों को भेजी गई है।
हर साल कृषि विभाग की ओर से मृदा की सेहत जांची जाती है। मृदा गुणवत्ता के आधार पर किसान उपयुक्त फसल का चयन कर लेते हैं। मिट्टी की सेहत जानने के बाद उसमें उर्वरक आदि के प्रयोग की भी जानकारी दी जा रही है। इससे किसान को मिट्टी में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की कमी के बारे में जानकारी मिलती है। उन पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए किसानों की ओर से आवश्यक कदम भी उठाए जाते हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग हमीरपुर के जिला कृषि अधिकारी राजेश राणा ने बताया कि खरीफ सीजन में 3270 मिट्टी के नमूने लिए गए हैं। जिन-जिन नमूनों की जांच हो रही है, उसकी रिपोर्ट किसानों तक पहुंचाई जा रही है। पोषक तत्वों की कमी पर आवश्यक कृषि सलाह भी किसानों को रिपोर्ट के माध्यम से दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें