फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली मूसलाधार बारिश में खुली इंतजामों की पोल

Fri, 12 Aug 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले में मॉनसून की पहली मूसलाधार बारिश ने प्रशासन के इंतजामों की पोल खोल कर रख दी है। जिले में बुधवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने बरसात से पहले निकास नालियों को चुस्त-दुरुस्त करने के संबंधित विभागों को निर्देश दिए थे लेकिन बरसात की पहली भारी बारिश से सभी तैयारियों की पानी से लबालब सड़कों ने पोल खोल दी।

एनएच सड़क तालाब में तबदील हो गई है। वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार रात तूफान से कुछ क्षेत्रों में मक्की की फसल भी खेतों में बिछ गई।
विज्ञापन


तेज तूफान के साथ शुरू हुई बारिश से सड़कों के किनारे निकास नालियां अवरुद्ध होने से पत्थर और मिट्टी सड़कों पर जमा हो गई। दोपहिया वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। संपर्क सड़क भी पानी से लबालब भर गए हैं। गलोड़ और नादौन क्षेत्र में तूफान से मक्की की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। 30-40 फीसदी मक्की की फसल तूफान से खेतों में बिछ गई हैं। तूफान से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें