फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गर्मी ने बिगाड़ी सेहत, फ्लू और आंखों के मरीज बढ़े

Sat, 13 Jun 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नादौन अस्पताल में नेत्र चिकित्सक डॉ. हितेषी एक महिला की आंखें जांचते हुए। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
हमीरपुर। गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी साफ दिखाई देने लगा है। नादौन अस्पताल में फ्लू, एलर्जी और आंखों से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में प्रतिदिन फ्लू के करीब पांच मामले दर्ज किए जा रहे हैं, जबकि एलर्जी और आंखों में जलन की शिकायत लेकर आठ से दस मरीज रोज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।चिकित्सकों के अनुसार तेज धूप, गर्म हवाओं और वातावरण में बढ़ती धूल के कारण लोगों में एलर्जी और संक्रमण की समस्याएं बढ़ी हैं।
कई मरीज आंखों में जलन, पानी आना, लालिमा और धुंधला दिखाई देने जैसी परेशानियों से जूझ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी तथा धूल-धुएं के संपर्क में आने से आंखों और श्वसन तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि आंखों में लगातार जलन, अत्यधिक पानी आना, धुंधलापन या फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें। साथ ही लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचाव करने और आंखों की उचित देखभाल करने की सलाह दी गई है।
बॉक्स
ये सावधानियां बरतें
नादौन अस्पताल में नेत्र चिकित्सक डॉ. हितेषी ने सलाह दी है कि तेज धूप में बाहर निकलते समय सनग्लास का उपयोग करें। आंखों को बार-बार साफ पानी से धोते रहें। यदि जलन या एलर्जी की समस्या बढ़े तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
कोट
आंखें अनमोल हैं। इनका ध्यान रखना आवश्यक है। नादौन अस्पताल में आंखों की समस्याओं से पीड़ित लोगों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है। -डॉ. राजेश भारद्वाज, बीएमओ नादौन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें