फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सिविल अस्पताल भोरंज को मिली एडवांस्ड लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस

Sat, 13 Jun 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सिविल अस्पताल भोरंज में एडवांस्ड लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस का लोकार्पण करने के बाद जानकारी लेते हुए
विज्ञापन
भोरंज। क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में सिविल अस्पताल भोरंज को एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस उपलब्ध करवाई गई है। शुक्रवार को भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस अत्याधुनिक एंबुलेंस का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में भोरंज क्षेत्र के लोगों को बेहतर आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यह एएलएस एंबुलेंस दी गई है।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गंभीर मरीजों और सड़क दुर्घटनाओं के घायलों को समय पर बड़े अस्पतालों तक पहुंचाना कई बार चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में यह एंबुलेंस जीवन रक्षक साबित होगी। इसमें वेंटिलेटर, मॉनिटर, ऑक्सीजन सपोर्ट सहित कई आधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से मरीजों को अस्पताल ले जाते समय भी उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कांग्रेस भोरंज ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल, बीएमओ डॉ. ललित कालिया, अमनदीप शर्मा, राम चंद्र पठानिया, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें