जाहू (हमीरपुर)। महिला एवं बाल विकास विभाग वृत्त जाहू के अधीन आने वाले आंगनबाड़ी केंद्र सुलगवान में शनिवार को पर्यवेक्षक सुनील कुमार नड्डा की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर लगाया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बच्चों के स्वास्थ्य और संरक्षण के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान से मिशन वात्सल्य योजना शुरू की है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य बाल कल्याण और उनको सहायता सुनिश्चित करना है। इस के तहत बच्चों का कल्याण और पुनर्वास के साथ स्वस्थ और खुशहाल जीवन सुनिश्चित करना होगा। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे परिवारों में रहने वाले बच्चों की जानकारी लेकर आवेदन करवाना होगा। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि योजनाओं को गांवों में जाकर प्रचारित करें ताकि लाभार्थियों को उनका लाभ मिल सके। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सक्रियता से कार्य करना होगा। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरला देवी, सावित्री रांगड़ा, वीना देवी, प्रोमिला देवी, अंजना देवी, संतोष, बिमला, परमिला देवी, नीना देवी, कुसुमलता, रीती देवी, प्रोमिला देवी, पल्लवी, सुमन कुमारी व अन्य उपस्थित रहे।