फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: खरपतवार नाशक से दो युवक और एक महिला की तबीयत बिगड़ी

Mon, 03 Feb 2025 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
खून की उल्टियां आने पर एक अस्पताल में उपचाराधीन, पालतु पशुओं की भी तबीयत खराब
विज्ञापन

नादौन, हमीरपुर। नादौन की फसटे पंचायत के बटाहली गांव में खरपतवार नाशक दवाई की चपेट में आ जाने से पड़ोस में रहने वाले दो युवक और एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। इतना ही नहीं, पालतु पशुओं की तबीयत भी बिगड़ गई है। गांव के कुलदीप कुमार को खून की उल्टियां आ जाने से उसको नादौन अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कुलदीप के भाई की भैंस की बीमार हो गई है, जिसका उपचार चल रहा है। वहीं, उनके पड़ोस में रहने वाली ज्योति देवी को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि गांव के ही बलवंत की स्थिति पहले से बेहतर है। इनके परिजनों ने बताया कि उनके घरों के साथ लगते खेत में एक व्यक्ति ने यह दवाई डलवाई, जिससे पड़ोस के लोग और पशु इसकी चपेट में आ गए। इस संबंधी पंचायत प्रथान तिलक राज ने कहा कि मामले की सूचना मिली है। घटना की पूरी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें