फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आयुष्मान आरोग्य शिविर में जांचा 336 लोगों का स्वास्थ्य, दो में टीबी के लक्षण

Tue, 03 Sep 2024 07:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नादौन अस्पताल में स्वास्थ्य मेले के दौरान मरीजों का स्वास्थ्य जांचते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। नागरिक अस्पताल नादौन में सोमवार को आयुष्मान आरोग्य मेला आयोजित किया गया। मेले का शुभारंभ एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने किया। स्वास्थ्य खंड अधिकारी डॉ. केके शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों का घर द्वार पर परामर्श प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

शिविर में शुगर, हीमोग्लोबिन, और टीबी जैसे टेस्ट किए गए। मरीजों के सैंपल मौके पर ही लेकर रिपोर्ट प्रदान की गई। शिविर में कुल 336 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 22 को शूगर, 17 को उच्च रक्तचाप पाया गया। इसके अलावा दो लोगों में टीबी के संदिग्ध लक्षण मिले हैं। इसके बाद मरीजों की बीमारी का निदान कर मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं। जुकाम, बुखार, गर्दन दर्द, एलर्जी जैसी सामान्य बीमारियों की जांच भी की गई।
शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ, शल्य चिकित्सक, चर्म रोग विशेषज्ञ, स्त्री और शिशु रोग विशेषज्ञ सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक राजकुमार भी उपस्थित रहे। इसके अलावा, पैरामेडिकल स्टाफ और आशा वर्कर की टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों और स्टाफ को आरोग्य मेले के आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें