फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्वास्थ्य मंत्री ने किया नादौन अस्पताल का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड में जाकर रोगियों से भी बातचीत
विज्ञापन

कहा, स्टाफ की कमी को जल्द पूरा करने का दिया आश्वासन

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने शनिवार को नादौन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बीएमओ डॉ. केके शर्मा और डॉ. सविता राणा से अस्पताल की पूरी व्यवस्था की जानकारी ली तथा यहां आ रही समस्याओं के बारे में भी पूछा। शांडिल ने वार्ड में जाकर रोगियों से भी बात करके यहां की सुविधाओं और समस्याओं के बारे में फीडबैक ली। शांडिल ने कहा कि यह अस्पताल बहुत पुराना है तथा यह अपने आप में ही एक आदर्श स्वास्थ्य केंद्र है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी इस अस्पताल को एक आदर्श स्वास्थ्य केंद्र बनाना चाहते हैं और उनके निर्देशानुसार यहां चरणबद्ध तरीके से विकास करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई है और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को भी शीघ्र दूर किया जाएगा। शीघ्र ही यहां पर लिफ्ट का प्रावधान कर दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया तथा कहा कि शीघ्र ही विभाग की ओर से फंड उपलब्ध करवाकर अनावश्यक पुराने भवनों को हटाया जाएगा। इस अवसर पर बीएमओ डॉ. केके शर्मा तथा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सविता राणा सहित स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें