फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिझड़ी पंचायत कंनटेनमैंट तथा बफर जोन में प्रशासन द्वारा सभी प्रबंध किए गए सुनिश्चित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एसडीएम बड़सर प्रदीप कुमार ने बताया कि हाल ही में दिल्ली से अपने घर बिझड़ी के गांव डुढार आए एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसे आरसीएच भोटा में भेजा गया है। ग्राम पंचायत बिझड़ी के समस्त क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है तथा इसके साथ लगती पांच पंचायतों के सात वार्डों को बफर जोन बनाया गया है।
विज्ञापन

लोगों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों की ओर से ग्राम पंचायत बिझड़ी में हर तरह के प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। टीमें तैनात की गई हैं। इन क्षेत्रों में लोगों को उनके घर पर फल, सब्जियां, दूध, ब्रेड इत्यादि की आपूर्ति को सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें