फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाल्टी पंचायत को सेनिटाइज किया

विज्ञापन
नालटी में गांव को सैनिटाइज्ड करते युवक मंडल के सदस्य। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। शिवा युवक मंडल ने अलग-अलग टोलियां बना कर पूरी नाल्टी पंचायत को सैनिटाइज किया। इसमें सभी गांवों, दुकानों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाल्टी, पंप हाउस नाल्टी को सैनिटाइज किया।
विज्ञापन

शिवा युवक मंडल के प्रधान नीरज शर्मा ने कहा कि मेरा शिवा युवक मंडल पटियाहू डोहग के प्रधान होने के नाते सभी पंचायतों के युवाओं से निवेदन है कि अपने गांव और पंचायतों में लोगों को इस महामारी के बारे में जागरूक करें। सबसे पहले ये सुनिश्चित करें कि उनके आस-पास कोई भूखा न रहे। शिवा युवक मंडल के युवाओं ने पहले अपने स्तर पर एक-दूसरे से पैसे इकट्ठा कर के जरूरतमंदों को घर-घर जा कर राशन वितरित किया। इसके बाद अब घर-घर जाकर सभी घरों दुकानों को सैनिटाइज कर रहे हैं तथा लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरूक कर रहे हैं। नीरज शर्मा ने सभी युवाओं से आग्रह किया कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें। इस अवसर पर शिवा युवक मंडल पटियाहू डोहग के प्रधान नीरज शर्मा के अलावा राजीव, अरुण, अनुराग, सोनू, वतन, मुकेश, राजेश, रिंका, पवन, मनोज, बबलू, अशोक, त्रिभुवन, मनोज, अनुज, मनी, जति, दिनेश सहित शिवा युवक मंडल के युवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें