रोटरी क्लब हमीरपुर जरूरमंद लोगों को 1.20 लाख रुपये से राशन खरीद कर प्रशासन को देते हुए।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। रोटरी क्लब हमीरपुर ने जिला प्रशासन हमीरपुर के आह्वान पर जरूरतमंद और प्रवासी परिवारों को राशन बांटने के लिए 1.20 लाख रुपये का योगदान दिया है। यह राशन लगभग 200-240 परिवारों को इस कोरोना वायरस की महामारी के समय राहत प्रदान करेगा। इसके अतिरिक्त इस आपदा के मुश्किल समय में क्लब के सभी सदस्य निजी रूप से हर संभव मदद कर रहे हैं।
जिला रेडक्रॉस फंड में भी सराहनीय योगदान क्लब के सदस्यों की ओर से किया जा चुका है। क्लब प्रधान डॉ. एएस बन्याल और सचिव राकेश और इंजीनियर पंकज लखनपाल ने बताया कि प्रधानमंत्री रिलीफ फंड में भी क्लब की ओर से 51 हजार रुपये का योगदान दिया है। क्लब प्रधान डॉ. बन्याल ने बताया कि इस मदद के अतिरिक्त हर यथासंभव मदद के लिये क्लब का हर सदस्य तैयार है।