फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम तीन दिन में पौने दो लाख लोगों की जांच की: उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार हमीरपुर जिले में एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान जारी है और पहले तीन दिनों में लगभग पौने दो लाख लोगों की स्क्रीनिंग (जांच) की गई है। जिले में 3 अप्रैल, 2020 से यह अभियान स्वास्थ्य विभाग की 537 टीमों के माध्यम से चलाया जा रहा है। जिले की जनसंख्या लगभग पांच लाख है और अभी तक लगभग पौने दो लाख लोगों की स्क्रीनिंग इस अभियान के दौरान पूर्ण कर ली गई है। अभियान की स्वास्थ्य विभाग के साथ दैनिक आधार पर समीक्षा भी की जा रही है ताकि आवश्यकतानुसार निवारक उपाय किए जा सकें। टीम के सदस्यों को मास्क, हैंड सैनिटाइजर, दस्ताने इत्यादि उपलब्ध करवाए गए हैं और उन्हें पर्याप्त सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह अभियान 9 अप्रैल तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

उपायुक्त हरिकेश मीणा ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे इन टीमों को वांछित जानकारी उपलब्ध करवाएं और इस महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 प्रभावित देशों की यात्रा कर जिले में लौटे 289 लोगों को घर पर ही संगरोध (क्वारंटीन) किया गया था। इनमें से अभी तक 121 लोग अपनी निगरानी अवधि पूर्ण कर चुके हैं, जबकि 168 निगरानी में हैं। इसके अतिरिक्त जिले में स्थापित 23 संगरोध/एकांत सुविधा स्थलों(स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त) में अभी तक 64 लोगों को रखा गया है। इनकी निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार मुआयना कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जिले में निजामुद्दीन मरकज की तब्लीगी जमात से संबंधित किसी भी व्यक्ति के ठहरने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस, स्वास्थ्य विभाग की निगरानी टीमों, पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य स्रोतों से इस बारे में जानकारी प्राप्त की गई है।
उन्होंने आग्रह किया कि लोग बाहरी राज्यों से जिले में मार्च व अप्रैल माह में लौटे किसी भी नागरिक के बारे में जानकारी प्रशासन के साथ साझा करें। इस बारे में विभिन्न शांति समितियों (पीस कमेटी) के साथ भी बैठक की गई है और सभी का सहयोग जिला प्रशासन को प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें