फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलसाई वन वीट में चीड़ के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी

विज्ञापन
चलसाई वन वीट में कटे चीड़ के पेड़। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
गारली (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के चलसाई बीट के जंगल से चीड़ के पेड़ पर वन काटुओं ने कुल्हाड़ी चलाई। वन विभाग को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर टीम ने कार्रवाई की। विभाग ने काटी लकड़ी को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

चलसाई बीट के तहत आने वाले घंगोट खुर्द के जंगल से चीड़ का पेड़ काटा गया है। वन विभाग को इसकी सूचना घंगोट निवासी संतोष सोनी ने दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। वन विभाग के फारेस्ट गार्ड संजीव कुमार ने जब पेड़ को काटने वाले व्यक्ति से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसने यह पेड़ अपनी मलकीयत से काटा है। जब उससे जमीन का पर्चा मांगा तो वह नहीं दिखा पाया। वन विभाग ने काटे पेड़ की लकड़ी को जब्त कर लिया है। विभाग ने व्यक्ति को हिदायत दी है कि जब तक इस मामले की छानबीन पूरी नहीं हो जाती, तब तक लकड़ी को नहीं उठाया जाए। रेंज ऑफिसर बिझड़ी हेमराज ने बताया कि चलसाई बीट के घंगोट खुर्द में चील के एक बड़े पेड़ के काटने की शिकायत मिली थी। मौके पर पहुंचकर काटी लकड़ी को कब्जे में ले लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें