फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन के बाल स्कूल में बाहर से आए 31 लोगों को किया क्वारंटीन

विज्ञापन
नादौन के स्थानीय बाल स्कूल में क्वारंटीन में रखे गए लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। जिला ऊना से बस और पैदल कांगड़ा और हमीरपुर के लिए आ रहे लोगों को नादौन में क्वारंटीन करके रखा गया है। रविवार देर शाम पहुंचे करीब 26 लोगों सहित अन्य 15 लोगों को यहीं ठहराया गया है। पैदल आ रहे हैं कुछ लोगों को मानपुल के राधा स्वामी सत्संग भवन में जगह दी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम किरण भड़ाना तथा एएसपी हमीरपुर विजय सकलानी ने बताया कि अब पैदल या वाहन से आ रहे किसी भी व्यक्ति को नादौन सीमा में आने की स्वीकृति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अंब से नादौन सीमा पर दो बसों में आ रहे इन लोगों में से हमीरपुर और कांगड़ा जाने वालों को अलग-अलग बस में बिठाया गया। इनमें से हमीरपुर वालों को नादौन में ही रोक लिया गया है, जबकि कांगड़ा वालों को स्थानीय व्यास पुल के पास कांगड़ा सीमा में उतारा गया। उन्होंने बताया कि आगे के लिए कर्फ्यू को पूरी तरह सख्ती से लागू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें