फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाइयों में मिलावट रोकने को बनाईं टीमें

Sun, 16 Oct 2016 11:35 PM IST
गगन दीप/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
मिठाई - फोटो : demo pics
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में मिलावटी और खराब मिठाइयां बेचने वाले दुकानदारों पर नजर रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीमें बना ली हैं। करीब आधा दर्जन टीमें जिला भर के अलग-अलग कस्बों में दुकानों का औचक निरीक्षण करेंगी। त्योहारी सीजन में अधिकतर दुकानदार मिलावटी और खराब मिठाइयां बेचते हैं।
विज्ञापन


लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले दुकानदारों पर शिकंजा कसने के लिए विभाग ने कमर कस ली है। अगले हफ्ते से विभागीय टीमें जिला भर की दुकानों का औचक निरीक्षण शुरू कर देंगी। निरीक्षण के दौरान खुले में मिठाइयां बेचने और मिठाई के साथ डिब्बे का माप करने वाले दुकानदारों पर भी नजर रहेगी।

स्वास्थ्य विभाग ने मिठाइयां बेचने वाले सभी दुकानदारों को हिदायत दी है कि कोई भी दुकानदार खराब मिठाइयां बेचता पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फूड इंस्पेक्टर अतुल कायस्था का कहना है कि टीमों का गठन कर लिया है।
विज्ञापन


जल्द ही दुकानों का औचक निरीक्षण शुरू कर दिया जाएगा। खराब, मिलावटी या मिठाई के साथ डिब्बे का माप करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें