बड़ा(हमीरपुर)। अपराध नियंत्रण और सामाजिक सुधार संगठन की ओर से शनिवार को बड़ा स्कूल में स्वास्थ्य शिविर एवं नशा निवारण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी नादौन गौरवजीत सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।
उन्होंने कहा नशा कि जीवन को बर्बाद कर देता है, इसलिए इसकी शुरुआत भी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी दिनचर्या को सकारात्मक गतिविधियों में लगाने, खेलकूद, पेंटिंग, पढ़ने और अपनी रुचियों को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग नादौन की टीम में मेडिकल अधिकारी डॉ. राजेश्वर, डॉ. लेखराज, डॉ. गर्गी, अनु, श्रुति, तनु, सुखदेव ने 117 विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की।
जांच में छह विद्यार्थियों को आगामी स्वास्थ्य जांच के लिए नादौन अस्पताल रेफर किया गया। शिविर में छठी कक्षा की छात्रा वंशिका को संगठन की ओर से व्हीलचेयर प्रदान की गई। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष अनिल गुलेरिया, कुलवंत सिंह, देश राज शीतल, सुरेश, गणेश, जगतार सिंह, संतोष शर्मा, अर्चना, राज, सिमरजीत सिंह, विनय, लकी, सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।