सुजानपुर(हमीरपुर)। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम सुजानपुर ने वीरवार ग्राम पंचायत पटलांदर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया।
शिविर में डॉ. पंकज के नेतृत्व में फार्मासिस्ट सावी गुप्ता, लैब तकनीशियन मनीषा राणा और चालक नवीन ने 33 पुरुषों और 23 महिलाओं कुल 56 लोगों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान 24 लोगों की रक्तजांच करके उन्हें अच्छे स्वास्थ्य, संतुलित आहार, अच्छी दिनचर्या के प्रति लोगों को जागरूक किया।
शिविर में उच्च रक्तचाप के छह, मधुमेह के छह जोड़ों के दर्द के 13 लोग और 31 मरीज अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए। शिविर के दौरान बजुर्गों, महिलाओ एवं बच्चों के स्वास्थ्य की सामान्य जांच एवं रक्तजांच निशुल्क की गई। संवाद