ताल(हमीरपुर)। पीएमश्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंबलू के एनएसएस स्वयंसेवकों ने वीरवार को लंबलू में फलदार पौधों का रोपण किया।
प्रधानाचार्य अतुल शर्मा के मार्गदर्शन में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों और अन्य स्टाफ सदस्यों ने लंबलू में फलदार पौधों का रोपण किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के तहत स्कूल प्रशासन ने फलदार पौधों का रोपण करने का निर्णय लिया है। संवाद