फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़-भाड़ वाले स्थानों में जाने से गुरेज करें लोग : डॉ. सोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने कोरोना वायरस के संबंध में दोबारा एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि लोग किसी भी तरह की अफवाहों में न आएं, बल्कि सुझाए जा रहे सुरक्षा उपाए अपनाएं। सभी बीएमओ और विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों को हर स्तर पर अफवाहों के निवारण के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस बीमारी के बचाव के बारे में लोगों को लगातार जागरूक करते रहने, रेपिड रिस्पांस टीमों को सभी सुविधाओं सहित तैयार रहने और समस्याओं का समाधान करते रहने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में भी किसी आपात स्थिति में अगर किसी भी स्तर पर कोई भी संदिग्ध पाया जाता है तो तत्काल प्रबंधन किया जाए। डॉ. सोनी ने कहा कि विभाग के अधिकारिओं और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त जन प्रतिनिधियों, महिला मंडलों, स्कूलों और अन्य विभागों के सभी जागरूकता कार्यक्रमों में जिलाभर के विभिन्न समुदायों और आयु वर्ग के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सभी होटल वालों को भी किसी आगुंतक का रिकॉर्ड रखने और संदेह की स्थिति में तत्काल सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। बहुत भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से गुरेज करें। जुकाम, खांसी या बुखार वाले मरीज मुंह को रुमाल या टिशु पेपर से ढकें। हर कार्य करने और कहीं बाहर जाने आने के बाद अपने हाथ साबुन से अच्छी तरह धोयें। बार-बार मुंह और नाक को न छुएं और किसी तरह की भी सांस लेने में तकलीफ हो, भारी जुकाम या खांसी हो, शरीर में बहुत दर्दें हों तो तत्काल नजदीक के अस्पताल जाएं। आसपास सफाई का ध्यान रखें। किसी तरह की समस्या आने पर 104 टोल फ्री नंबर पर या नजदीक के अस्पताल से संपर्क करें। अस्पतालों में जांच, इलाज और देखभाल प्रबंधन सुनिश्चित किये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें