फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रात को पत्नी से वीडियो कॉल पर की बात सुबह खड्ड में मिला शव

Wed, 12 Mar 2025 07:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉल कर कहा था, मैं शराब पी रहा हूं और देर रात तक घर वापस आ जाऊंगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भोटा(हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के तहत गशुक्र खड्ड पुल के पास एक मंगलवार को व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान अरुण कुमार पुत्र धनीराम उम्र 45 वर्ष निवासी गांव तलासी डाकघर किरवीं के रूप में हुई है। मृतक अरुण के शव के पास पुलिस को एक देसी शराब की आधी बोतल भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

परिवारजनों के अनुसार सोमवार देर राम अरुण कुमार की वीडियो कॉल पर अपनी पत्नी से भी बातचीत हुई। वीडियो कॉल में उसने अपनी पत्नी से कहा कि वह सलौणी बाजार में शराब पी रहा है और देर रात तक घर वापस आ जाऊंगा, लेकिन सुबह तक घर न पहुंचने के बाद परिवार के सदस्यों ने जब आसपड़ोस में जांच पड़ताल शुरू की तो पुलिस चौकी भोटा से उन्हें अरुण कुमार की मौत का पता चला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर दोपहर बाद परिजनों को सौंप दिया है। शव का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


कोट

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल पाएगा। शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन जारी है।

भगत सिंह ठाकुर, एसपी, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें